कोहरे की संभावना के मद्देनजर डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ दिसंबर से आगामी साल 2027 में फरवरी तक विभिन्न तिथियों में रहेगी निरस्त
मुरादाबाद, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि मौसम में कोहरे की संभावना को देखते हुए ट्रेन संख्या 15909 (डिब्रूगढ़-लालगढ़) व 15910 (लालगढ़-डिब्रूगढ़) के संचालन आवर्ती में कमी करते हुए दिसंबर, 2027 में जनवरी और फरवरी माह में विभिन्न तिथियां में निरस्त किया गया है।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 15909 (डिब्रूगढ़-लालगढ़) को 5, 12, 19, 26 दिसंबर, 2, 9, 6, 23, 30 जनवरी, 6, 13, 20, 27 फरवरी को निरस्त किया गया है।
15910 (लालगढ़-डिब्रूगढ़) को 8, 15, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी को निरस्त किया गया है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल