भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धर्मपाल सिंह ने सुनी मन की बात
लखनऊ, 29 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को अवध क्षेत्र कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों और जनकल्याणकारी संदेशों पर चर्चा की। धर्मपाल सिंह ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सकारात्मक संदेश पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस दौरान अवध क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री अवधेश कटियार,प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि,क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रेशू भाटिया, क्षेत्रीय मंत्री अंकित सिंह चंदेल,काशीराम रावत,अवधेश पाण्डेय बादल व आकाश मिश्रा मोंटी समेत क्षेत्रीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कैंट मंडल के होटल ऋचा गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कैंट विधानसभा के निशान शोरूम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन