उप्र: तीन आईपीएस 31 मई को हो रहे सेवानिवृत्त, डीजीपी ने किया विदाई समारोह

 


लखनऊ, 28 मई (हि. स.)। पुलिस महानिदेश राजीव कृष्ण (डीजीपी) ने शुक्रवार को 31 मई को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एलवी एन्टनी देव कुमार, पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रन्थ, राकेश प्रकाश सिंह पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर एवं मनी राम सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक मानवाधिकार के सेवानिवृत्ति के परिप्रेक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

डीजीपी ने विदाई कार्यक्रम के अवसर पर तीनों अफसरों काे स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस महानिदेशक सीआईडी/साइबर क्राइम बीके सिंह, सुजीत पांडेय पुलिस महानिदेशक फायर सर्विसेज और पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी अखिलेश निगम ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय क्षणों को साझा किया साथ ही तीनों अधिकारियों के योगदान के लिए उनके सेवानिवृत्ति उपरांत सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले तीनों अफसरों ने अपने सेवाकाल की यात्रा को साझा करते हुए विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, सहकर्मियों के सहयोग और अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना की।

डीजीपी ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त हो रहे तीनों अधिकारियों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है।

पुलिस सेवा के दौरान समयाभाव, दायित्वों एवं सेवा नियमों के कारण व्यक्तित्व के अनेक आयामों को पूर्ण रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर नहीं मिल पाता, किन्तु अब उन अनुभवों एवं क्षमताओं को व्यक्तिगत जीवन में नई दिशा देने का अवसर प्राप्त होगा। पिछले 30-32 वर्षों में अर्जित अनुभव, कार्यशैली एवं जीवन मूल्यों के आधार पर आगे का जीवन और अधिक समृद्ध एवं सार्थक बनेगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा होना अपने आप में गौरव एवं जिम्मेदारी दोनों है। सेवा काल के दौरान प्रत्येक अधिकारियों ने अपने कार्य, सोच एवं अनुभवों से व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं। समय के साथ पुलिसिंग की चुनौतियों, कार्यप्रणाली एवं ज्ञान में जो सकारात्मक परिवर्तन आए हैं, वे सभी अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों एवं समर्पण का परिणाम हैं। यह सुधार एवं सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी और प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर इसमें योगदान देते रहेगे। अंत में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं उनके परिवारों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक