पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय कार्य किए : राजभूषण चौधरी
--जिला पंचायत सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन
प्रयागराज, 17 जून (हि.स)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार शाम को जिला पंचायत सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा कि भाजपा का निर्माण सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर सेवा करने के लिए हुआ। पीएम मोदी ने हर सेक्टर में अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अटल जी की सरकार में जब स्वर्णिम चतुर्भुज योजना शुरू हुई थी तो विपक्ष ने मजाक उड़ाया था। लेकिन आज देश में राष्ट्रीय राजमार्गों एक्सप्रेस वे का जाल बिछा है। आज दुनिया की चौथी अर्थ व्यवस्था है। पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य शिक्षा इंफ्रा स्ट्रक्चर रक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। 8900 किलोमीटर सड़क बॉर्डर एरिया में बनाया गया है। डिजिटल तकनीकी पर पीएम मोदी का पूरा फोकस है जिससे किसानों को भी पूरी मदद मिल रही है। जन धन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक एकाउंट खोले गये। केंद्र सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है। गरीबों की चिंता यदि किसी ने की वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 12 करोड़ शौचालय बनाए गये। पीएम मोदी के नेतृत्व में सारे असंभव कार्य पूरे हुए। बंगाल की जनता ने विकास को चुना। आज बंगाल से घुसपैठिए बाहर जा रहे हैं। 2027 में यूपी में इसी विकास को जनता फिर से चुनेगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ने किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी व आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अनुज कुशवाहा व सह संयोजक विक्रम भदौरिया रहे। इससे पहले महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री को अंग वस्त्र पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, महापौर गणेश केशरवानी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रमोद मोदी, रमेश पासी, राजेंद्र मिश्र, मनोज कुशवाहा, अनामिका चौधरी, विनोद प्रजापति, कमलेश गौतम, डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
--प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित कर किया संवाद मीडिया प्रभारी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में सम्मिलित होने प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत समाज के प्रबुद्ध लोगों के आवास जाकर उन्हें सम्मानित कर उनसे संवाद किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जीएल गुप्ता, एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान प्रयागराज के डायरेक्टर जेपी अग्रवाल को उनके आवास पर सम्मानित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र