देवरिया: युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास, हालत गंभीर
देवरिया, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगा ली।माैके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टराें ने उसकी हालत नाजुक बतायी है।
गांव मझौली राज निवासी संतोष पटेल के परिजनाें ने बताया कि वह काफी दिनाें से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार दाेपहर काे उसने कमरे में कुंडी के सहारे कपड़े से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी पत्नी मुन्नी देवी कमरे में पहुंचीं और उन्हें फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर भतीजे रवि पटेल सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। डॉ. एच के मिश्रा ने युवक का इलाज चल रहा है।घटना के संबंध पुलिस काे अवगत करा दिया गया है।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक