पारिवारिक बंटवारे के विवाद में मारपीट, महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे दाेनाें की माैत, मुकदमा दर्ज
देवरिया, 14 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित बदगोनिया गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में 40 वर्षीय महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे दाेनाें की माैत हाे गई है। इस मामले में साेमवार काे मायके पक्ष की तहरीर पर साेमवार काे ससुरालियाें के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दिया है।
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि बदगोनिया गांव निवासी गाेविंद की पत्नी जगवंती देवी ने रविवार को सूचना दी कि पारिवारिक बंटवारे को लेकर वार्ता के दौरान सुरेंद्र (ससुर), देवंती देवी (सास), आंचल (ननद), अमित (भसुर), गोलू और जग्गू ने लात-मुक्कों व डंडों से उनकी पिटाई की है। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
सूचना मिलते ही गौरी बाजार पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर घायल जगवंती देवी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर लेकर जा रहे थे, इसी दौरान देर रात काे ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट में यह पता चला कि महिला गर्भवती थी और इस मारपीट में उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई है। पाेस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष से भाभी कुंती देवी ने बताया कि शादी काे 15 साल हाे गये। गाेविंद दुबई में रहता है, जबकि जगवंती अपने ससुरालियाें के साथ यहां रहती है। आराेप है कि जमीन के परिवारिक विवाद में ससुरालियाें ने जगवंती काे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी और उसके बच्चे की माैत हाे गई है।
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मायके पक्ष के आराेपाें काे गंभीरता से लेकर मुकदमा पंजीकृत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आरोपिताें की भूमिका की जांच की जा रही है।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक