देवरिया एसपी ने खुखुंदू थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया

 


देवरिया, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजित आर शंकर ने शनिवार काे खुखुंदू थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए है।

एसपी ने जिन लाेगाें काे निलंबित किया, उनमें प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, थाने पर तैनात आरक्षी (मुहर्रिर) गुल्लुर प्रसाद और रिक्रूट आरक्षी अंगद यादव शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों पर अपने राजकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि खुखुंदू थाना की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त काे पकड़कर हवालात में बंद किया था।अभियुक्त की हवालात में फांसी लगाने से मौत हो गई थी। इसी मामले का संज्ञान लेकर एसपी ने यह कार्रवाई की है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक