देवरिया: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

 


देवरिया, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र स्थित पुरैनी गांव में एलटी (लो टेंशन) बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की बुधवार की दोपहर में मौत हो गई।

थानेदार राकेश ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम पुरैनी निवासी निखिल कुशवाहा (22) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से बाहर निकला था। क्षेत्र में एलटी बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर और झूलते बिजली तारों को तत्काल ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक