देवरिया : सपा कार्यकर्ता और पूर्व विधायक सहित कई नेता हिरासत में लिए गए

 


देवरिया, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की बरहज तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रदर्शन के एलान के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस बीच सपा के कई कार्यकर्ताओं को नगर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दरअसल सपा कार्यकर्ता डाक बंगले में एक बैठक कर रहे थे। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, सीओ राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मौके से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव, गेनालाल यादव, अंबिका चौधरी और राजन भुर्जी शामिल थे। इन सभी को हिरासत में लेकर देवरिया मुख्यालय भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई धरना प्रदर्शन और तहसील घेराव की सूचना के मद्देनजर की गई। तहसील परिसर में फायर ब्रिगेड, पीएसी के जवानों के साथ-साथ कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

एसडीएम हरि शंकर ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लगाई गई है। जिसके चलते किसी भी प्रदर्शन या बैठक की अनुमति नहीं है। इसी का पालन करते हुए कई कुछ नेता एवं कार्यकर्ताओं के एक जगह इकठ्ठा होने की जानकारी पर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक