देवरिया: बिहार शराब ले जारी गाड़ी ने अधेड़ को मारी टक्कर

 


देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में खामपार थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार सवार शराब तस्कर ने 55 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शुरुआती जांच में कार से बिहार शराब लेकर जाते समय टक्कर लगने का पता चला है।

खामपार थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अस्थाना ने बताया कि घायल की पहचान इलाके के दिलीप (55) निवासी करौंदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल हालत में स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

थानेदार ने बताया कि इस मामले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी में शराब लेकर बिहार ले जाने का मामला पता चला है। मामले की जाँच की जा

रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक