देवरिया में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा घायल

 


देवरिया, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सोंदा के पास दो बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया।

मृतक की पहचान मन्नू यादव (25) पुत्र रामबदन निवासी गुड़ी चकिया, बारीपुर मंदिर के पास, थाना भलुअनी के रूप में हुई है। मन्नू यादव अपने भतीजे विक्की यादव पुत्र रामप्रकाश यादव के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सोंदा के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के कारण मन्नू सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान बस की चपेट में आ गए।

हादसे में मन्नू यादव की मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे विक्की यादव घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है । क्षेत्राधिकारी संजय रेडी ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक