देवरिया पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

 


देवरिया, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की थाना लार पुलिस ने बुधवार काे चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई काफी मशीन के पार्ट्स और नकदी भी बरामद की है। थाना लार में पंजीकृत मुकदमा विवेचना के दौरान अभिषेक पाण्डेय (32 वर्ष), सोनू प्रसाद (25 वर्ष) और अजमल (40 वर्ष) का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने 15 अप्रैल को मेहरौना चौकी के पास स्थित एक कबाड़ी की दुकान से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक बोरी में रखे काफी मशीन के कुल 66 टुकड़े तथा 1100 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

————————————————

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक