प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है :कृष्णनाथ

 






- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा नगर की कार्यशाला आयोजित

- सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों में जुटने का आह्वान

देवरिया, 13 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रविवार को देवरिया नगरपालिका परिषद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा नगर की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए सेवा और जनकल्याण के कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का आह्वान किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और जनहित के कार्यों से जोड़ना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को नगर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ जुटना होगा।

कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कंडेय शाही, पुर्व नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा मंत्री रवि पाल, राजू गौण, महामंत्री सुधीर मधेशिया, रवि शंकर नाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गण अटल बरनवाल, अजय सिंह, रविन्द्र राव, बजरंगी मणि, संजू सोनी तथा मंत्री अमन वर्मा, दीपू यादव, हरेन्द्र पाल, अभिषेक मिश्रा, अतुल पासवान, अनूप कुमार शर्मा, नगर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार श्रीवास्तव बिल्लू, आईटी सेल संयोजक नागेन्द्र गुप्ता, विरु राजभर, रोहित राय, दीपक श्रीवास्तव, संदीप सिंह, जय राम, सहित सभी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित रहे ।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक