टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत : शशांक मणि त्रिपाठी
देवरिया, 25 अक्टूबर (हि.स.)। देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों के उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों को सामने लाया जाता है।
रविवार को सांसद ने सोमनाथ शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 221 पर मन की बात कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों और विकास के विभिन्न प्रयासों को समझने का माध्यम है। इसके जरिए प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधा संवाद करते हैं और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों की जानकारी साझा करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में आम लोग अपने नवाचार, प्रतिभा और मेहनत से उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। ऐसे लोगों के कार्यों को पहचान दिलाने में मन की बात कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टेक्नोलॉजी के विकास के साथ भारत नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में आम नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, मीडिया संयोजक प्रभाकर तिवारी, दिवाकर मिश्रा, राधेश्याम शुक्ल, नगर मंत्री दीपू यादव, शक्तिकेंद्र संयोजक दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष अशोक यादव, संतोष वर्मा, बैजू पटेल, नरेंद्र चौरसिया, शेषनाथ सिंह, अंकित राज, अखिलेश शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, सुधीर चौरसिया, छोटे चौहान, सत्येंद्र गौड़, संतोष चौरसिया, लल्लन शर्मा, सुधीर शर्मा, योगेंद्र राय, राणा प्रताप सिंह, ननकू गौड़, ओमप्रकाश मद्धेशिया, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, अमन यादव, सोनू मिश्रा और नीरज मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक