सुलतानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में मृतकाें की संख्या पहुंची चार, मरने वाले सभी ट्रेनिस बाल क्रिकेटर 

 






सुलतानपुर/देवरिया, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मरने वालाें की संख्या बढ़कर चार हाे गई हैं। इनमें सभी टेनिस बाल क्रिकेटर भी शामिल है।कुछ खिलाड़ी घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, जिन लड़काें की सड़क हादसे में मृत्यु हुई, उनकी पहचान देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी अनिकेत सिंह उर्फ गोरा, बगहा निवासी नित्या प्रजापति (25), बलिया दक्षिण निवासी इरफान अंसारी उर्फ राजा (22) और काेहरा गांव का आनंद यादव के रूप में हुई है। आनंद का इलाज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन डाॅक्टर उसे बचा नहीं सके। बेटे के निधन की खबर मिलते ही परिजन देवरिया से रवाना हाे गये है।

अनिकेत अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। पिता अमरजीत सिंह सरकारी देशी शराब की दुकान पर मुनीम का काम करते हैं, जबकि मां रंभा देवी गृहिणी हैं। परिवार में छोटे भाई अंकित सिंह और बहनें रिया सिंह व रेशु सिंह हैं। बड़ी बहन रिया की शादी हो चुकी है। परिवार के लिए अनिकेत सिर्फ बड़े बेटे ही नहीं, बल्कि उम्मीदों का सहारा थे। अनिकेत सिंह उर्फ गोरा टेनिस बॉल क्रिकेट के जाने-माने खिलाड़ी थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई थी। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड और बंगाल समेत कई राज्यों में आयोजित होने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंटों में वह नियमित रूप से हिस्सा लेते थे। एक साथ कई युवा खिलाड़ियों की मौत से देवरिया के क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार से पता चला है कि अनिकेत सिंह अपने कुछ खिलाड़ी साथियों के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बिहार के सीतामढ़ी गए थे। वहां सोमवार को टूर्नामेंट खेलने के बाद खिलाड़ी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने बीकेजी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद सभी खिलाड़ी अर्टिगा कार से देवरिया लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक