देवरिया : रेलवे ट्रैक के पास मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
May 6, 2026, 17:47 IST
देवरिया, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की देवरिया जनपद बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास बुधवार को एक अधेड़ का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू के दी है।
थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि बभनी रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध का शव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान जय प्रकाश (50) निवासी मालीबारी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट आकर हुई है या कोई अन्य कारण है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक