जालियांवाला बाग बरसी पर यूपी में उठी मांग: चंबल के क्रांतिवीरों के लिए भी बने स्मारक

लखनऊ। जालियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर चंबल अंचल के क्रांतिवीरों को सम्मान दिलाने की मांग तेज हो गई। कचहरी परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने क्रांतिकारियों की स्मृतियों को संरक्षित करने और उनके नाम पर स्मारक निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
 
नारों से गूंजा कचहरी परिसर
श्रद्धांजलि सभा के दौरान “क्रांति नायकों को न्याय दो”, “स्मृतियों को जीवंत करो” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रतिभागियों ने जीता चमार, मारून सिंह लोधी और जंगली-मंगली भंगी जैसे क्रांतिवीरों के सम्मान में स्मारक निर्माण की मांग को जोरदार तरीके से रखा।

क्रांतिवीरों की अनदेखी पर उठे सवाल
शहीद वंशज देवेंद्र सिंह चौहान (एडवोकेट) ने कहा कि इटावा क्षेत्र से कई बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद चंबल के क्रांतिवीरों के सम्मान में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इन वीरों के योगदान को इतिहास में उचित स्थान मिलना चाहिए।

संस्थान का नामकरण करने की मांग
चंबल संग्रहालय पंचनद परिवार के प्रमुख डॉ. शाह आलम राणा ने सैफई स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण आर्यविज्ञान संस्थान का नाम क्रांतिकारी जंगली-मंगली भंगी के नाम पर रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल उनके योगदान को सम्मान देगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी प्रेरित करेगा।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के विनोद सिंह गौतम, श्याम सिंह तोमर, अनीस अहमद, रामबरन, सूरजरेखा त्रिपाठी (एडवोकेट), मानसिंह, संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।