दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज ठीक नहीं, अराजकता की भी जांच करे सरकार - लारी
वाराणसी, 21 जुलाई (हि.स.)। वाराणसी में लोहियावादी नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी ने मंगलवार को दिल्ली में छात्रों और नौजवानों पर हुए लाठीचार्ज पर नाराजगी जाहिर की। अतहर जमाल लारी ने पत्रकारों से कहा कि देश में नीट या अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने से छात्र छात्राओं में बेहद आक्रोश है। क्योंकि रोजगार नौकरी मिल नहीं रही है और पेपर लीक हो जा रहे हैं, इसके कारण दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्हें रोकने के लिए बरबर तरीके से लाठीचार्ज किया गया, जिससे यह लग रहा है कि लोकतंत्र बचा नहीं है।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी ने कहा कि केंद्र सरकार से मांग है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि कोई भी पेपर लीक ना होने पाए। और कल दिल्ली में आंदाेलन के समय हुई अराजकता की सरकार को जांच करानी चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद