जिला पंचायत अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल, अधीनस्थों को दिए समस्याएं निस्तारण के निर्देश

 


मथुरा, 05 सितम्बर (हि.स.)। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग को लेकर शनिवार काे एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के आनंदधाम कॉलौनी स्थित आवास पर मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व चेयरमैन (सोंख) भरत सिंह, मगोर्रा के चंद्रपाल प्रधान तथा मानवेन्द्र ओल मुख्य रूप से शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय जनसमस्याओं से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया। सभी की बातों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुनते हुए किशन चौधरी ने मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

अध्यक्ष किशन चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, यह केवल आपकी समस्या नहीं, बल्कि मेरी अपनी समस्या है। गांव-गांव के विकास के लिए जिला पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी गांवों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार