हर्षाेल्लास एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुई रोटरी हेरिटेज की दीपावली सभा
मुरादाबाद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। रोटरी क्लब मुरादाबाद हेरिटेज द्वारा शनिवार रात्रि में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दीपावली सभा हर्षाेल्लास, सांस्कृतिक उल्लास एवं पारिवारिक आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुई।
सभा में दीपावली नृत्य, रामायण पर आधारित नाटिका तथा भगवान श्रीराम एवं माता सीता के स्वागत की मनोहारी प्रस्तुति ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। मनोरंजक खेलों, लकी ड्रॉ एवं हाउजी ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। सभी सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। सभा के उपरांत सभी ने रात्रि भोज का आनंद लिया।
क्लब अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह के संयोजन में हेमा रस्तोगी एवं साधना अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब सचिव माधुरी गुप्ता ने भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर दिवाकर अग्रवाल अरविंद गुप्ता, रमित गर्ग, अनिल अग्रवाल, सोमेंद्र अग्रवाल, डॉ सुगंधा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आनंद मोहन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अमित अग्रवाल , साईं प्रकाश, रविंद्र अग्रवाल, मनु अरोड़ा, प्रमोद अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, स्वदेश अग्रवाल, राखी गुप्ता आदि का सक्रिय योगदान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल