अज्ञात व्यक्ति का शव नदी किनारे मिला
देवरिया, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में साेमवार काे छित्तूपुर गांव के पास नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।शव की पहचान न हाेने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मईल थाना के भागलपुर चाैकी प्रभारी संताेष कुमार सिंह ने बताया कि राेजाना की तरह कुछ ग्रामीण नदी के किनारे पहुंचे ताे देखा कि एक शव पड़ाहुआ है। उसे कुत्ते और काैअे नाेंच रहे थे। ग्रामीणाें ने घटना की जानकारी पुलिस काे दी। सूचना पर पहुंची भागलपुर चाैकी पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव करीब 6 से 7 दिन पुराना हैं। लंबे समय तक खुले में या पानी के संपर्क में रहने के कारण शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस को मौके से काले रंग का एक कपड़ा भी बरामद हुआ है, जिसे पहचान के लिए अहम सुराग माना जा रहा है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक