देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत , जाँच में जुटी पुलिस

 

देवरिया, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के भटनी क्षेत्र के उस्का गांव निवासी श्याम प्रकाश सिंह (38) पुत्र स्वर्गीय सुभाष सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक का माहौल है।

थानेदार मृत्युंजय राय ने रविवार काे बताया कि श्याम प्रकाश सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी आकांक्षा और दो बच्चे, बेटी वेदांशी तथा बेटा हर्ष हैं। रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक