ई-रिक्शा पर मिला दिव्यांग का शव, जांच में जुटी पुलिस
हाथरस, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सासनी काेतवाली क्षेत्र में मंगलवार काे ई-रिक्शा पर एक दिव्यांग का शव मिला। सूचना मिलने पर सासनी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
काेतवाली प्रभारी चाैधरी ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय लाखन सिंह के रूप में हुई। परिवार से पता चला है कि वह अविवाहित और पिछले कई दिनों से अपने घर नहीं गया था। वह अक्सर घर से बाहर रहता था। परिवार के लाेग घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे है। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हाेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना