गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा 27-28 मार्च काे , एडमिट कार्ड जारी
गोरखपुर, 22 मार्च (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा -2025 की तिथियां घाेषित हाे गयी हैं। पात्रता परीक्षा 27 और 28 मार्च को होगी। परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड की प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन लगभग 35 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल dduguadmission.in से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
27 मार्च को पहली पाली में कला व विज्ञान के कई प्रमुख विषयों, जबकि दूसरी पाली में तकनीकी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा होगी। 28 मार्च को कृषि, कंप्यूटर व अन्य विषयों के साथ अंतिम पाली में शेष विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अनिवार्य रूप से वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय