प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना कांग्रेस की गिरती राजनीति और नकारात्मक विचारधारा की पराकाष्ठा : ब्रजेश पाठक

 


लखनऊ, 21 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने के मामले में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसी क्रम उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बयान की भर्त्सना की है।

ब्रजेश पाठक ने मंगलवार की दी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘आतंकवादी’ जैसे शब्दों के प्रयोग किया गया है जिसकी कड़ी भर्त्सना करता हूं।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की गिरती हुई राजनीति और उनके नेताओं की नकारात्मक विचारधारा की पराकाष्ठा है। यह टिप्पणी प्रधानमंत्री पर नहीं बल्कि जनादेश के माध्यम से अपने प्रधानमंत्री को चुनने वाले हमारे देश के करोड़ों नागरिकों का भी अनादर है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जब देश की नारी शक्ति उनसे (विपक्ष) से जवाब मांग रही है, तब इस तरह का बयान कांग्रेस के नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे बयान के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा