बेहिचक होकर डर का सामना करें बेटियां - प्रीता सिंह

 

बागपत, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बागपत के नगर पंचायत रटौल में एक कार्यक्रम आयोति किया गया। कार्यक्रम में नारी सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बेटियों से आत्मनिर्भर बनने व बेहिचक होकर डर का सामना करने का आह्वान किया। इस दौरान उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गयी।

रविवार को रटौल के एक फार्म हाउस पर महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेकड़ा सीओ प्रीता सिंह, खेकड़ा इंस्पेक्टर राजवीर सिंह चैहान ने किया। इस दौरान महिला वक्ताओं ने विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को लेकर लोगों को नारी सुरक्षा, नारी समान, नारी सावलम्बन, बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बाल विवाह व लिंग भेद पर अंकुश लगाने की अपील की।

सीओ प्रीता सिंह ने छेड़छाड की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो का गठन के अलावा हेल्पलाइन नम्बर 1090, 108, 1076, 1098 की जानकारी भी दी। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी रजवीर सिंह चैहान ने बेटियों से अपील की कि वे सुनसान रास्तों पर न जाएं। यदि कोई लगातार आपका पीछा कर रहा है तो इसकी जानकारी तुंरत अभिभावकों व पुलिस को दे। बिल्कुल भी न डरें। इस दौरान रेखा, लीला, भारती, अलीबा, भावना, सीता, गीता, सविता, रुकसाना, निक्की , हबीब, नोमान, सिबा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/बृजनंदन