इविवि : वाद-विवाद स्पर्धा में भाष्कर प्रथम, अतिया द्वितीय व सचिन तृतीय
-विधि संकाय में ‘‘डेटा संरक्षण और गोपनीयता कानून’’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता
प्रयागराज, 15 अप्रैल (हि.स)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में बुधवार को एलएलबी (ऑनर्स) के छात्रों के लिए ‘‘डेटा संरक्षण और गोपनीयता कानून’’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भाष्कर प्रथम, अतिया द्वितीय तथा सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. कंचन यादव और विधि विभाग के प्रो. नवीन प्रकाश वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में भाष्कर द्विवेदी ने प्रथम स्थान, अतिया परवेज ने द्वितीय स्थान और सचिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमन मिश्र ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. रोशन लाल, डॉ. रश्मि ठाकुर और विधि विभाग के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुक्ता वर्मा ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र