हाईवे पर साइकिल सवार को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
मीरजापुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। पड़री थाना क्षेत्र के मीरजापुर-वाराणसी हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया।
वर्जी मुकुंदपुर गांव निवासी शब्बीर (47) पुत्र मूवीन साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पड़री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा