संस्कृति स्पार्क हेक 2026 का शुभारम्भ 31 मार्च से

 


मथुरा, 30 मार्च (हि.स.)। संस्कृति विश्वविद्यालय का वार्षिक आयोजन स्पार्क 2026 इस बार पांच दिन तक चलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हेकाथन दो दिन यानी 31 मार्च को बिना रुके एक अप्रैल तक चलेगा। इसमें देश भर के विभिन्न कालेजों के सौ से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। दो अप्रैल से विवि के परम्परागत आयोजन होंगे, जिसके अतंर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

साेमवार दाेपहर संस्कृति विवि के कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पार्क हेक 2026 जो 31 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगा, इसमें देश भर के विभिन्न कालेजों की सौ से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। हर टीम में चार विद्यार्थी होंगे। उन्होंन बताया कि हेकाथन एक समयबद्ध, सहयोगात्मक प्रतियोगिता है, जहाँ डेवलपर्स, डिज़ाइनर और तकनीक प्रेमी 24-48 घंटों के भीतर किसी विशिष्ट समस्या का तकनीकी समाधान (सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर प्रोटोटाइप) विकसित करने के लिए मिलकर काम करते हैं। यह 'हैक' और 'मैराथन' का मिश्रण है, जिसका उद्देश्य गहन कोडिंग और विचार-मंथन द्वारा रचनात्मक समाधान खोजना है। प्रो. चेट्टी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन को सकुशल संचालित करने के लिए 11 कमेटियां बनाईं गई हैं, जिन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हेकाथन के संयोजक डा. पंकज गोस्वामी ने बताया कि 31 मार्च को उद्घाटन समारोह 10 बजे से होगा। हेकाथन 12 बजे से शुरू होगा और एक अप्रैल सुबह 12 बजे तक चलेगा। इसमें कई कम्पनी के सीईओ, औद्योगिक विशेषज्ञ अतिथियों के रूप में भाग लेने आ रहे हैं। एक अप्रैल को ही दोपहर दो बजे से इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

दो अप्रैल को संस्कृति विवि का प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन स्पार्क2026 का शुभारम्भ होगा।

इसके आयोजक संस्कृति विवि के डा. फहीम अख्तर ने बताया कि चार अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन के अतर्गत सांस्कृति कार्यक्रम, कोलाज मेकिंग कम्पटीशन, शार्ट मूवी कम्पटीशन, रील मेकिंग कम्पटीशन, रंग दे रंगोली प्रतियोगिता, प्रोजेक्ट एक्सपो-माडल्स प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ड्रामा प्रतियोगिता, मोबाइल गेम प्रतियोगिता, स्टार्टअप पिच कम्पटीशन, बिजनेस आइडिया प्रजेंटेश, टेक्निकल पेपर प्रजेंटेशन, डांस स्टेज शो, फैशन शो, हिंदी-अंग्रेजी वाद विवाद, गायन, फेस पेटिंग, नेल पेटिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता होंगी।

डा. फहीम ने बताया कि स्पार्क 2026 की आयोजन समिति में वे स्वयं, डा. दुर्गेश वाधवा, डा. गरिमा गोस्वामी, डा. नेहा पाठक, व्यवस्था सहयोगियों में विवेक श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, राहुल सिंह, स्टूडेंट कोर्डिनेटर-यश श्रीवास्तव, प्रांजल गुप्ता, छवि शर्मा, तंजील अहमद, कैफ निसार, दिनेश, स्वास्तिका हैं। प्रतियोगिताओं के बाद चार अप्रैल को स्टार नाइट होगी, जिसमें प्रमुख रूप से बालीवुड सिंगर अंकित तिवारी आएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार