सीएसए के छात्रों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति किया गया जागरूक

 


कानपुर, 16 जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कंपनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के सस्य विज्ञान विभाग की तरफ से जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ है। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ0 यू0 एन0 शुक्ला ने किया। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने दी।

मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि विभागाध्यक्ष डॉ0 एम0 जेड0 सिद्दीकी ने अपने संबोधन में जैविक खेती की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में 205 स्नातक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

डॉ खान ने बताया कि इस मौके पर डॉ0 संजीव कुमार ने जैविक खेती के लाभ, डॉ0 नौशाद खान ने ग्राम स्तर पर क्रियान्वयन व अतिथि वक्ता डॉ0 मुनीश कुमार ने छात्रों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना व उन्हें टिकाऊ कृषि के महत्व से रूबरू कराना था। साथ ही छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे अपने गाँवों एवं स्थानीय समुदायों में भी जैविक खेती के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाएँ।

इस मौके पर डॉ0 विनीत धीर, डॉ0 अविनाश कुमार, डॉ0 श्वेता गुप्ता व लक्ष्मण ने अपने-अपने विषयों पर व्याख्यान दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद