छात्रों ने रंगोली के माध्यम से बनाया बाबा नीम करौली का विशाल चित्र

 


मुरादाबाद, 13 सितम्बर (हि.स.)। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में रविवार को विशेष कार्यक्रम के तहत बाबा नीम करौली का विशाल चित्र रंगोली के माध्यम से कॉलेज प्रांगण के मैदान पर तैयार किया गया। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. नवनीत गोस्वामी के निर्देशन में कॉलेज के आठ छात्रों ने 8 घंटे में बाबा नीम करौली का यह विशाल आकर्षक चित्र तैयार किया।

कॉलेज प्रबंधक नवनीत शमशेरी एडवोकेट ने बाबा नीम करोली के चित्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की और छात्रों के द्वारा किए गए प्रयास की सराहना भी की।

चित्र तैयार करने वाले छात्रों में समृद्ध गोस्वामी, देवांश, ध्रुव, प्रिंस, यश, अर्जुन और दीपक शामिल रहे। इस अवसर पर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के पंकज कुमार शर्मा, विशाल अग्रवाल, पंकज दुबे का विशेष सहयोग रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल