नवीन रजिस्ट्री कार्यालय के निर्माण से अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन को होगी सुगमता : आनंद मोहन गुप्ता
मुरादाबाद, 02 जुलाई (हि.स.)। सदर तहसील परिसर के सामने नवीन रजिस्ट्री कार्यालय के निर्माण के लिए शासन से आवंटित भूमि पर गुरुवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि नवीन रजिस्ट्री कार्यालय के निर्माण से अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन को अधिक सुव्यवस्थित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में और अधिक सुगमता आएगी।
दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने इसे जनहित एवं न्यायिक व्यवस्था को सुद्ध करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान डीआईजी स्टांप संदीप कुमार गौर, उप निबंधक द्वितीय बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता, पुष्प यादव, विनय खन्ना, आसिफ, रमा पांडे, राजीव चौधरी, सौरभ चक्रवर्ती, योगेंद्र, तुलाराम आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल