कांग्रेस पार्टी की महिलाओं ने कंगना रनौत का फूंका पुतला

 


लखनऊ, 28 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ के माल एवेन्यू चौराहे पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर विरोध जताया।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सांसद, विधायक और महिला आयोग आज चुप्पी साधकर बैठा है जो शर्मनाक है। पूरे देश की बेटियों का अपमान है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। देश देख रहा है समय आने पर देश के युवा और बेटियां इसका जवाब अवश्य देंगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण का दिखावा करती है और देश की होनहार बेटियां जो जंतर मंतर पर भूखे प्यासे रहकर पुलिस की लाठियां खाकर और सरकार की प्रताड़ना सहकर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मोदी सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए मजबूर कर दिया और भाजपा की सांसद उन्हीं बहादुर बेटियों को गटर छाप बताकर और उनके चरित्र पर सवाल उठाकर भारतीय जनता पार्टी की बेटियों के खिलाफ घटिया मानसिकता को उजागर किया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से डाॅ0 लालती देवी, अनामिका यादव, सिद्धिश्री, डा0 ऋचा कौशिक, शिप्रा अवस्थी, सुमन रावत, कुसुम रावत, सोनी रावत, पिंकी, प्रिया सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन