विश्व प्राकृतिक संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य समारोह के साथ समापन
मुरादाबाद, 04 अगस्त (हि.स.)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाडी, मुरादाबाद में मंगलवार को विश्व प्राकृतिक संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।
विद्यालय में विश्व प्राकृतिक सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, अपशिष्ट सामग्री पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। निर्णायक मंडल में नरेन्द्र कुमार, नैना राघव, रवि यदुवंशी, कपिल कुमार, लक्ष्य सैनी ने भैया-बहनों के मॉडल का निरीक्षण कर अपना निर्णय दिया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के भैया बहनों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं को उत्कृष्ट बनाने में रामनन्द सक्सैना, महेश कुमार, अंकित कुमार, विनोद कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार, सौरभ कुमार, खुशबु सोलंकी आदि का सहयोग रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रवेन्द्र कुमार ने निर्णायक बन्धुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बृजेश चन्द्र सिंह उपस्थित रहे l
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल