सुलतानपुर : हत्या के प्रयास में दो को सात साल की कैद
सुलतानपुर, 24 जुलाई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में हत्या के प्रयास के दो आरोपितों को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि थाना कुड़वा के कोटवा निवासी जहीर अहमद खाँ पुत्र हफीस मो. हसनैन और कल्लन शाह पुत्र तजमुलशाह को सजा सुनाई गयी है। इन पर वादी के पुत्र इरफान को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने और गाली-गलौज करने का आरोप था।
यह मामला 01 मार्च 2014 को थाना कुड़वार में केस दर्ज किया गया था। विवेचक प्रभारी निरीक्षक तारा चंद्र पटेल ने मामले की जांच की। जांच के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र संख्या ए-01 22 मई 2014 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त