कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस में कोच बढ़ाए
मुरादाबाद, 07 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद मंडल मे संचालित जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस (12208-12207) तथा काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस (12210-12209) में स्थायी रूप से कोच की वृद्धि की गई है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या (12208-12207)एवं गाड़ी संख्या (12210-12209) में दाे अतिरिक्त एलएचबी वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे। यह दाे अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 12208 में 13 सितम्बर से एवं गाड़ी संख्या 12207 में दाे अतिरिक्त कोच 15 सितम्बर से जोड़े जाएंगे। गाड़ी संख्या 12210 में दाे अतिरिक्त कोच 14 सितम्बर से तथा गाड़ी संख्या 12209 में दाे अतिरिक्त कोच 15 सितम्बर से जोड़े जाएंगे।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल