एमजीयूजी में मुख्यमंत्री याेगी ने किया भाई बहन पौधरोपण का शुभारंभ

 










गोरखपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर गोरखपुर वन प्रभाग की तरफ से महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के परिसर में ‘भाई बहन पौधरोपण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वटवृक्ष (बरगद) का रोपण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने पौधे और पास में मौजूद बच्चों के साथ सेल्फी भी ली तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मौलश्री सहित 101 अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने पौधों को रक्षासूत्र बांध कर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय