मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुधा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
Sep 16, 2026, 15:44 IST
गोरखपुर, 16 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में प्रवास के समय भाजपा के युवा नेता राणा राहुल सिंह के मोहद्दीपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी दिवंगत माताजी सुधा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुधा सिंह का 3 सितंबर को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष सुधा सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने राणा राहुल और अन्य परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय