मुख्यमंत्री योगी से गोरखपुर के व्यापारियों और गोरक्ष एंक्लेव के निवासियों ने की मुलाकात

 




जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को दिए निर्देश

गोरखपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के दौरान असुरन चौक स्थित राप्ती कॉम्प्लेक्स में नाला टूटने से हुए जलभराव से प्रभावित दुकानदारों और जलभराव की समस्या से परेशान गोरक्ष एंक्लेव के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एनेक्सी भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

राप्ती कॉम्प्लेक्स के भूतल के दुकानदारों और गोरक्ष एंक्लेव के लोगों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें समाधान का आत्मीयतापूर्ण भरोसा दिया। उन्होंने कमिश्नर को प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम ने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दुकानदार और नागरिक समाधान को लेकर संतुष्ट नजर आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय