मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक सुगम होगा आवागमन

 








फोरलेन से लेकर गांव के टोले तक की कनेक्टिविटी पर योगी सरकार का जोर

गोरखपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। योगी सरकार का जोर मुख्य मार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने के साथ ही गांव के टोलों तक की कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है। इसकी बानगी शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को मिले 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात में देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने जिन 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें 21 कार्य सड़क निर्माण और मार्गों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित हैं। इन कार्यों से मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक आवागमन और भी सुगम होगा।

सीएम योगी के नौ वर्ष से अधिक के कार्यकाल में फोरलेन सड़कों की विस्तृत श्रृंखला तैयार हुई है। इस दृष्टिकोण से गोरखपुर, रोड कनेक्टिविटी की नई ऊंचाई को छू रहा है। यहां के सभी वाह्य मार्ग फोरलेन में चौड़ीकृत हो गई हैं तो आंतरिक मार्गों में इसका जाल बिछा है। अभी कई मार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने की परियोजना गतिमान है। फोरलेन सड़कों की सूची में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और मार्ग को शामिल कर दिया। उन्होंने 11.6 किमी लंबे भटहट-बांसस्थान मार्ग पर करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से बनी फोरलेन सड़क जनता को समर्पित कर आवागमन और जीवन सुगमता को रफ्तार दी। इस फोरलेन से आमजन के अलावा, आयुष विश्वविद्यालय में आयुष चिकित्सा पद्धतियों से इलाज का लाभ लेने वाले दूरदराज से आने वाले लोगों को भी मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग पर ही राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। यह सड़क आयुष चिकित्सा का महत्व बढ़ाने में भी योगदान देने वाली होगी।

एक तरफ जहां मुख्य मार्गों को फोरलेन कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है, वहीं ग्रामीण सड़कों और गांव के आंतरिक मार्गों को भी आवागमन के लिहाज से बेहतरीन बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिन पांच सड़कों का लोकार्पण किया उनमें से फोरलेन के अलावा अन्य चार सड़कें पिपराइच विधानसभा के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। लोकार्पण के अलावा जिन 19 कार्यों का शिलान्यास हुआ, उनमें से 16 कार्य गांव और गांव की गलियों तक संपर्क मार्गों को निखारने की हैं। जबकि, तीन कार्य ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने वाले हैं।

सीएम योगी ने इन सड़कों का किया लोकार्पण

-भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये।

-चकजलाल घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 4.85 किमी, लागत 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये।

-हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नव निर्माण, लंबाई 2.05 किमी, लागत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये।

-पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 0.635 किमी, लागत 2 करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये।

-ग्रामसभा फुलवरिया बड़ा टोला छपिया रजवाहा नहर पुल से मार्ग पर सीसी रोड, लागत 8 लाख 29 हजार रुपये।

सीएम के हाथों इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

-भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का नवनिर्माण, लंबाई 2 किमी, लागत 1 करोड़ 53 लाख रुपये।

-गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 3.5 किमी, लागत 6 करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये।

-सरैया बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये।

-ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास, लागत 3 करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये।

-ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास, लागत 1 करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये।

-ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास, लागत 96 लाख 29 हजार रुपये।

-जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य, लागत 61 लाख 54 हजार रुपये।

-ग्राम बनगाई टोला बंजरहा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, लागत 23 लाख रुपये।

-जंगल धूसढ़ टोला हसनगंज में सीसी रोड, लागत 57 लाख 30 हजार रुपये।

-चरगांवा ब्लॉक में सीसी रोड, लागत 1 करोड़ 61 लाख 44 हजार रुपये।

-खुटहन खास में सड़क लेपन कार्य, लागत 28 लाख 9 हजार रुपये।

-ग्रामसभा अहमद अली शाह के बसंतपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 32 लाख 38 हजार रुपये।

-ग्रामसभा जंगल अयोध्या प्रसाद के शिवरामपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 35 लाख 96 हजार रुपये।

-ग्रामसभा करमौरा में नहर पटरी पिच रोड का लेपन कार्य, लागत 74 लाख 18 हजार रुपये।

-ग्रामसभा जंगल एकला नंबर दो के पिपरा टोले में इंटरलॉकिंग, लागत 86 लाख रुपये।

-ग्रामसभा मौलाखोर में कैथवलिया मार्ग पर कालीमंदिर तक इंटरलॉकिंग, लागत 39 लाख 69 हजार रुपये।

-ग्रामसभा फुलवरिया में आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग, लागत 40 लाख 88 हजार रुपये।

-ग्रामसभा जंगल नाकिन में इंटरलॉकिंग, 32 लाख 39 हजार रुपये।

-ग्रामसभा महराजगंज के देवपुर टोले में इंटरलॉकिंग, लागत 36 लाख 97 हजार रुपये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय