चित्रकूट हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

 


चित्रकूट, 03 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में हुए दर्दनाक हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही हादसे में हुई जनहानि एवं आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कर 24 घंटे के भीतर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट में भारी बारिश से मकान की दीवार ढहने से पिता और बच्चों की मौत हो गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल