भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी समेत भाजपा नेताओं ने जताया शोक
लखनऊ, 13 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी नेताओं ने शोक जताया है। निधन नाेएडा के एक निजी अस्पताल में हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी विनम्र संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस संकट की इस घड़ी में शक्ति व धैर्य प्रदान करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन