कॉकरोच जनता पार्टी को लखनऊ में प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति
लखनऊ, 11 जून (हि.स.)। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश की राजधानी में थाना आलमबाग के इको गार्डन में 12 से 18 जून तक सुबह 10 से 5 बजे तक कॉकरोच जनता पार्टी के होने वाले प्रदर्शन की पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।
दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी ने वीडियो और सोशल मीडिया पर पंपलेट जारी कर इको गर्दन में शुक्रवार 12 जून से पेपर लीक मामले में प्रदर्शन की जानकारी दी थी। पार्टी के संस्थापक अभिजित दीपके ने नीट परीक्षा पेपर आउट को लेकर होने वाले प्रोटेस्ट में युवा और लोगों से पहुंचने का आह्वान किया था। इस प्रदर्शन के लिए आयोजनकर्ता को कई बार पुलिस ने फोन कर बुलाया, लेकिन पुलिस से नहीं किया गया और न ही कोई संवाद न कोई मिलने पहुंचा। जिसके चलते लखनऊ पुलिस ने आयोजन करने की एप्लीकेशन को निरस्त कर दिया है।
आयोजन के प्रतिनिधि विवेक कुमार की ओर से परमिशन की एप्लीकेशन दी गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा संवाद करने की कोशिश के बावजूद आयोजनकर्ता और उसके प्रतिनिधि की तरफ से कोई संपर्क नहीं किया गया। जिसके बाद पुलिस ने परमिशन अर्जी को कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले निरस्त कर दिया है।
मामले में ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर सूचना जारी की गई थी। लेकिन, पूर्ण जानकारी के लिए बुलाया गया तो पार्टी की ओर से किसी भी प्रतिनिधि की ओर से भौतिक रूप से परमिशन के लिए पुलिस के संपर्क के लिए नहीं आया। लिहाजा बिना परमिशन लिए पार्टी वैध तरीके से प्रदर्शन नहीं कर सकती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा