नागरिक सुरक्षा में रिक्त पदों पर प्रोन्नत हुए वार्डनों का स्वागत अभिनंदन

 




मुरादाबाद, 26 फरवरी (हि.स.)। नागरिक सुरक्षा मुरादाबाद की महनगर स्तर की बैठक गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय पर हुई। जिसमें आगामी त्यौहार होली, रमजान, जुमा नमाज व ईदुलफितर पर वार्डनों के दारा की जाने वाली ड्यूटी पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा में रिक्त पदों पर प्रोन्नत हुए वार्डनों का फूल माला पहनाकर व बुकें देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

जिसमें सर्वप्रथम नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक नीरज चक व सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार ने डिप्टी चीफ वार्डेन पर पुनः नियुक्त हुए पंकज सक्सेना व डिवीजनल वार्डेन पद आरक्षित पद पर नियुक्त हुए अशोक गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इसके बाद प्रखंड कोतवाली, सिविल लाइन व कटघर में प्रोन्नत हुए वार्डेनों का स्वागत अभिनंदन किया गया जिसमें डिप्टी डिवीजनल वार्डेन बने कमल किशोर, स्टाफ अधिकारी टू डिवीजनल वार्डेन वसीम अख्तर, आईसीओ बनीं डा पूनम बंसल, पोस्ट वार्डेन बने संजय गुप्ता, शरद गुप्ता, मुनीर बारी, अनामिका गुप्ता, संजय भटनागर, पोस्ट वार्डेन आरक्षित बने निमित जायसवाल, सुखदेव यादव, शबाना परवीन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन बने विवेक यादव, राजीव चौधरी, आकाश गुप्ता, सहीमउद्दीन, शबरेज आलम, दुर्गेश कुमार, अब्दुल कादिर, बबीता, उमरदराज, ब्रहमेश शर्मा,अरविन्द सक्सेना, अजयवीर सिंह, सरजीत कुमार का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

उपनियंत्रक नीरज चक ने कहा कि जो भी वार्डन प्रोन्नत हुए हैं वह अपनी जिम्मेदारियों को पहले से भी और अधिक कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएं। अपने जूनियर वार्डेनों को अपने अनुभव साझा करें और सीनियर वार्डन के अनुभवों को अपने जीवन में उतारें।

सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार ने कहा कि जिन पोस्टों में पद रिक्त हैं वहां शीघ्रतिशीघ्र नई भर्तियां कराएं। डिप्टी चीफ वार्डन पंकज सक्सेना ने कहा कि होली, जुम्मा नमाज़, ईद को लेकर जिसको भी जो ड्यूटी दी जाए वह अपनी ड्यूटी सक्रियता से निभाएं। डिवीजनल वार्डन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रोन्नत हुए वार्डेनों की जिम्मेदारी पहले से भी और अधिक बढ़ गई है इसीलिए उन्हें और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय से चमन शर्मा, डा तुषार अग्रवाल, उप्रभागीय वार्डेन विचित्र शर्मा, डा शफीक अहमद, शरीफ अहमद, नीतू सक्सेना, निमित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल