तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 4 वर्षीय पुत्र की मौत

 




बुलंदशहर , 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में पहासू-शिकारपुर मार्ग पर गांव करियावाली के पास साेमवार सुबह स्कार्पियो ने बाइक सवार ​पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 वर्षीय मासूम बेटे शांतनु की मौके पर मौत हाे गयी जबकि पिता बंटी गंभीर रूप से घायल हाे गये हैं। हादसे के बाद आरोपित चालक स्कोर्पियो समेत मौके से फरार हाे गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर पहासू-शिकारपुर मार्ग काे जाम कर दिया।

हालांकि माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियाें के समझाने बुझाने पर परिजन मान गये और मासूम के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस प्रकरण में

अहमदगढ़ थाना प्रभारी विशम्भर दयाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma