मुख्यमंत्री योगी कल देवरिया को देंगे 655.45 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
May 21, 2026, 17:59 IST
देवरिया, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद देवरिया के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कुल 655.45 करोड़ रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा 116.54 करोड़ रुपये लागत की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 538.91 करोड़ रुपये लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक