’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य शुभारम्भ
गोरखपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य उद्घाटन बुधवार को गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा संस्थान से जुड़ी विशेष प्रकाशन सामग्री/डॉक्यूमेंट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047” के विजन को ध्यान में रखते हुए तकनीकी शिक्षा, नवाचार और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
भव्य मंच, आकर्षक सजावट और सुव्यवस्थित आयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल के युवाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय