पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की दिवंगत पत्नी को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Apr 16, 2026, 19:22 IST
गोरखपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह की दिवंगत पत्नी गोदावरी सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री योगी गुरुवार शाम तरंग क्रॉसिंग के समीप स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बालक इंटर कॉलेज परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की स्मृतिशेष पत्नी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने दिवगंत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पूर्व विधायक सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय