ट्रैफिक ब्लाक से 24 नवंबर और 08 दिसंबर को हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन
मुरादाबाद, 18 नवंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि रेल पटरियों के अनुरक्षण एवं सुधार कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे के आरटीजीएच-बीकेएन रेलखंड पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक, गाड़ी संख्या 14718 ( हरिद्वार-बीकानेर) के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के आरटीजीएच-बीकेएन रेलखंड में रेल पटरियों के अनुरक्षण एवं वर्कों को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप व्यवस्थित करने के लिए 25 नवंबर एवं 09 दिसंबर को पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल मे संचालित गाड़ी संख्या 14718 ( हरिद्वार-बीकानेर) 24 नवंबर को हरिद्वार से निर्धारित समय से 180 मिनट (03 घंटे) की देरी से प्रस्थान करेगी।
उन्होंने बताया कि संशोधित प्रस्थान समय रात्रि 19ः25 बजे रहेगा। 08 दिसंबर को हरिद्वार से निर्धारित समय से 150 मिनट (02 घंटे 30 मिनट) की देरी से प्रस्थान करेगी। संशोधित प्रस्थान समय रात्रि 18ः55 बजे रहेगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल