नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन
प्रयागराज, 11 मई (हि.स)। रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे के अकोलनेर-अहिल्यानगर -निंबलक स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य हेतु किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और री शेड्यूलिंग करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी साेमवार काे वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी।
--गाड़ियों का निरस्तीकरण
-गाड़ी सं. 01415 पुणे-गोरखपुर विशेष 14, 15, 16, 17 तथा 18 मई को निरस्त रहेगी।-इसी क्रम में गाड़ी सं. 01416 गोरखपुर-हडपसर विशेष 15, 16, 17, 18 तथा 19.मई को निरस्त रहेगी।-गाड़ी सं. 01449 पुणे-दानापुर विशेष एक्सप्रेस 16 एवं 17 मई को निरस्त रहेगी।-गाड़ी सं. 01450 दानापुर-हडपसर विशेष एक्सप्रेस 16 एवं 17 मई को निरस्त रहेगी।
--गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
-गाड़ी सं.12630 निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस 15 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला एवं पुणे होकर संचालित की जाएगी।
-गाड़ी सं. 17323 हुबली-बनारस एक्सप्रेस 15 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोलापुर-कुर्डुवाडी-लातूर रोड-परभणी-छत्रपति संभाजी नगर-मनमाड जंक्शन होकर संचालित की जाएगी।
-गाड़ी सं. 12627 बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15, 16 तथा 17 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोलापुर-कुर्डुवाडी-लातूर रोड-परभणी- छत्रपति संभाजीनगर-मनमाड जंक्शन मार्ग से संचालित की जाएगी।
-गाड़ी सं. 11078 जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस 14, 15 तथा 16 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला एवं पुणे होकर संचालित की जाएगी।
-गाड़ी सं. 20657 हुबली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 15 मई को परिवर्तित मार्ग से सोलापुर-कुर्डुवाडी-लातूररोड-परभणी-छत्रपति संभाजीनगर-मनमाड जंक्शन होकर संचालित की जाएगी।
-गाड़ी सं. 20658 निजामुद्दीन-हुबली एक्सप्रेस 17 मई को परिवर्तित मार्ग से मनमाड़-छत्रपति संभाजीनगर-परभणी-लातूर रोड-कुर्दुवाड़ी-सोलापुर होकर संचालित की जाएगी।
-गाड़ी सं. 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, इगतपुरी, नासिक एवं मनमाड़ होकर संचालित की जाएगी।
-गाड़ी सं. 22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 16 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक एवं मनमाड़ होकर संचालित की जाएगी।
-गाड़ी सं. 22590 हडपसर-बनारस एक्सप्रेस 16, 17 तथा 18 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, इगतपुरी, कल्याण, नासिक एवं मनमाड़ होकर संचालित की जाएगी। इस दौरान यह गाड़ी दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर तथा कोपरगांव स्टेशन पर ठहराव नहीं ले सकेगी। इनके स्थान पर यह गाड़ी पनवेल, कल्याण एवं नासिक स्टेशन पर ठहराव लेगी।
-गाड़ी सं. 22589 बनारस-हडपसर एक्सप्रेस 14, 15 तथा 16 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत एवं लोनावला होकर संचालित की जाएगी। इस दौरान यह गाड़ी कोपरगांव, अहिल्यानगर तथा दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन पर ठहराव नहीं लेगी। इनके स्थान पर यह गाड़ी नासिक, कल्याण एवं पनवेल स्टेशन पर ठहराव लेगी।
--गाड़ियों की री शेड्यूलिंग
गाड़ी सं. 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर विशेष 17 मई को गाजीपुर सिटी स्टेशन से 04.20 बजे के स्थान पर 08.20 बजे चलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र